खरगौन: अंजनगांव में सामुदायिक भवन पर 'ब्रेक', 6 महीने बाद भी नहीं चली एक ईंट, ग्रामीणों का कलेक्ट्रेट पर हल्ला
खरगोन। अंजनगांव ग्राम पंचायत में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत हुए छह माह से अधिक समय बीतने के बावजूद काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। भवन का लेआउट तैयार होने के बाद भी निर्माण कार्य ठप पड़ा है। नाराज ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निर्माण शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत