लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने एक अवैध हुक्का बार संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से सात हुक्के, सात पाइप, विभिन्न फ्लेवर, एक भिमता और दो डिब्बे तंबाकू जब्त किए हैं।पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में बिना अनुमति के एक हुक्का बार संचालित हो रहा है।