पटेरा: कोटा नया गांव में सुअर बम खाने से गाय का जबड़ा फटा, गौसेवक पहुंचे, उपचार जारी
Patera, Damoh | Feb 8, 2026 पटेरा ब्लॉक के कोटा नया गांव में सुअर बम खाने से गाय का जबड़ा फट गया,स्थानीय लोगो ने गाय को गम्भीर हालत में देखा तो पटेरा गोसेवकों को सूचना दी,घटना की सूचना पर गौ सेवक कोटा नया गांव पहुंचे गाय का प्राथमिक उपचार करने के बाद पटेरा गौ सेवा केंद्र लाया गया जहां गाय का उपचार देखरेख की जा रही है,वही पटेरा गौ सेवकों ने पटेरा पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई।