पटेरा: हिंडोरिया में फर्जी स्कैनर से दुकानदार को चूना, CCTV में कैद हुई घटना
Patera, Damoh | Feb 7, 2026 हिण्डोरिया नगर के एक किराना दुकानदार को दो बाहरी अज्ञात युवकों ने तेल एवं शक्कर आदि किराना सामग्री लेने के बाद स्केनर से फर्जी भुगतान करके सैकड़ो रुपए का चूना लगा दिया और फरार हो गए,पीड़ित दुकानदार हरीराम साहू ने पुलिस को आज शनिवार शाम 5 बजे आवेदन देकर हिंडोरिया थाना पुलिस से कार्यवाही की मांग की।