नरकटियागंज: नरकटियागंज में पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, चप्पे चप्पे पर अर्द्धसैनिक बल तैनात
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में पुलिस ने अर्धसैनिक बलों एवं एसएसबी जवानों के साथ फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नगर से निकल कर विधानसभा क्षेत्र चतुर्भुजवा, नौतनवा, केसरिया, रखई, मनवापर्सी, धनकुटवा, गोखुला, भसुरारी समेत तमाम जगहों पर भ्रमण किया।एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि लोक सभा चुनाव को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए फ्लैग मार्च निकाला गया।