शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया पोखरिया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। जिसमें एक व्यक्ति तलवार लगने से घायल हो गया है। मामले में पोखरिया गांव निवासी शेख नसीम ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें गांव के ही शेख सलमान, शेख साहआलम समेत 8 लोगों को आरोपित किया है।