नरकटियागंज: नरकटियागंज के पांडेय टोला गांव के एक घर के बरामदे से बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस
नरकटियागंज के पांडेय टोला में एक घर के बरामदे से बाइक चोरी हो गई है। मामले में पांडेय टोला निवासी सुरेश महतो की पत्नी सरस्वती देवी ने शिकारपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि उसके घर के बरामदे में बाइक खड़ी थी। थोड़ी देर बाद ही बाइक गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली है। उसने एफआईआर में बताया है कि उसकी बाइक चोरी कर ली