बीना: बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 वर्षीय किशोरी घर से लापता, पुलिस ने धारा 363 के तहत मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | Apr 19, 2024 बीना थाना क्षेत्र अंतर्गत 17 वर्षीय किशोरी अचानक घर से लापता हो गई। परेशान परिजन लगातार किशोरी की तलाश करते रहे और आसपास एवं रिश्तेदारों में तलाश की। जब किशोरी का कहीं पता नहीं पड़ा तो परिजन बिना थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अज्ञात व्यक्ति किशोरी को बहला फुसला कर ले गया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।