वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र में विगत दिनों डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की तस्वीर जलाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी का वीडियो शुक्रवार को तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पुलिस के एक्शन के बाद आरोपी डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की तस्वीर के सामने उठक बैठक कर माफी मांगते हुए नजर आ रहा है।