कुरावली क्षेत्र में थाना अध्यक्ष ललित सिंह भाटी एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव की ओर से अनाधिकृत स्कूल वाहनों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शिवम यादव की ओर से 10 वाहनों के चालान, 4 इको और 1 मैजिक वाहन चीज करने का काम किया गया। TS इंटर कॉलेज, बालाजी जूनियर हाई स्कूल, एसजीएस कान्वेंट स्कूल में लगे हुए थे वाहन।