हौज खास: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म जयंती पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यालय पर पुष्पांजलि अर्पित की
महान शिक्षाविद और जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आज जयंती है। इस मौके पर दिल्ली में कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस मौके पर बीजेपी मुख्यालय में भी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।