चैनपुर: चैनपुर का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, तेज धूप एवं उमस से जनजीवन अस्त व्यस्त
चैनपुर प्रखंड क्षेत्र का अधिकतम तापमान मंगलवार को 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तेज धूप एवं उमस से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आया। तिखी धूप में सड़क पर निकलना मुश्किल हो रहा था। मौसम विभाग ने चैनपुर में हीट वेव का अलर्ट जारी किया था। सुबह से ही चिलचिलाती धूप लगी।