हरदा: गंदे पानी की निकासी रुकी, हरिओम नगर के 50 परिवार परेशान, रहवासी जनसुनवाई पहुंचे
Harda, Harda | Jun 2, 2026 हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 32 स्थित हरिओम नगर (साईं मंदिर के पास) के रहवासियों ने मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचकर कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी की समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। आज 2 जून दोपहर 12 बजे रहवासियों का कहना है कि कॉलोनी के करीब 50 परिवार पिछले कई दिनों से जलभराव और गंदे पानी की समस्या से परेशान हैं।