रोटरी इलाहाबाद मिडटाउन की ओर से आज रविवार समय 3 बजे सिविल लाइंस स्थित एक कैंपस में रक्तदान शिविर "रक्त सशक्त" कार्यक्रम का आयोजन किया गया।रोटेरियन अमित व गीतिका अग्रवाल के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल रहा। इस शिविर में क्लब के सदस्यों एवं उनके मित्रों और परिजनों ने भाग लिया। इस दौरान कुल 25 यूनिट रक्तदान हुआ।