अमरिया: थाना न्यूरिया क्षेत्र में लापता युवक का शव मडरिया नदी में मिला
थाना न्यूरिया गांव बिथरा निवासी पूरनलाल का शव मडरिया नदी में शुक्रवार को मिला। पिता राम बहादुर ने शुक्रवार को 2 बजे बताया कि उसका पुत्र 10 अप्रैल को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद जब उसका कोई पता नहीं चला तो इसकी जानकारी न्यूरिया थाने की पुलिस को गुमशुदा की तहरीर 12 मार्च को दी।