अमरिया: लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया
थाना न्यूरिया गांव कैमा निवासी लड़की के पिता ने तहरीर में बताया लड़की 28 फरवरी को समय लगभग 11.30 बजे घर से दवाई लेने के लिए धनकुना अड्डा गयी थी तभी थाना माधौटांडा गांव नवदिया निवासी युवक मेरी लड़की को अपने साथ बहला फुसला कर भगा ले गया। अब तक मैं अपनी लड़की को अपनी रिश्तेदारी में तलाश करता रहा परन्तु कुछ पता नहीं चल सका ।