मंझनपुर: करारी रोड स्थित मैदान में मुख्यमंत्री के चुनावी जनसभा स्थल का एडीजी व आईजी ने किया निरीक्षण, संबंधितों को दिए निर्देश
16 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आ रहे हैं। वह कौशाम्बी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के चुनावी जनसभा को संबोधित करने आ रहे हैं। वहीं मंगलवार को प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर व आईजी व कौशाम्बी एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव व एएसपी ने चुनावी जनसभा स्थल का निरीक्षण किया है। यह चुनावी जनसभा मंझनपुर के करारी रोड स्थित खाली मैदान में होगा।