मंझनपुर: पत्रकारों पर जानलेवा हमला एवं हत्या से नाराज न्यू प्रेस क्लब के पत्रकारों ने डीएम को दिया राज्यपाल के नाम का ज्ञापन
जिलाधिकारी राजेश कुमार रॉय को न्यू प्रेस क्लब कौशाम्बी के पत्रकारों ने जिलाध्यक्ष विमलेश शुक्ला की अगुवाई में मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को बताया गया कि, दिनांक 5 मई को रायबरेली में गृहमंत्री अमित शाह की रैली में पत्रकार राघव त्रिवेदी की खबर कवरेज के दौरान पिटाई की गई।