मंझनपुर: पुलिस लाइन कौशाम्बी में एएसपी ने ली परेड की सलामी, लोकसभा चुनाव को लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में मंगलवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का टोली बार निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान एएसपी द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं ड्रिल कराई गई