खुरई: नरोदा गांव के राज मंदिर में हनुमान जी का चांदी का मुकुट ले गए चोर,इस मंदिर में एक साल में यह तीसरी चोरी।
Khurai, Sagar | Jun 24, 2026 नरोदा गांव के राज मंदिर में बुधवार चोरी हो गई,मंदिर में विराजे हनुमान जी की मूर्ति का चांदी का मुकुट चोरी चला गया, मंदिर के पुजारी सुबह जैसे ही कुछ देर के लिए अपने निवास पर गए उतनी देर में ही चोर मुकुट लेकर फरार हो गए, सूचना मिलते ही दोपहर 2 बजे देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच प्रारम्भ कर दी, ग्रामीणों ने कहा कि जल्दी चोरी नहीं पकड़ी तो आंदोलन करेंगे