धौरहरा: बेलतुआ गांव के 12 वर्षीय बालक को मगरमच्छ ने पानी में खींचा, तलाश जारी
धौरहरा वन रेंज क्षेत्र के ईसानगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बेल्तुआ में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 12 वर्षीय लालमन पाल गांव के अन्य बच्चों के साथ नाले के पास भैंस चराने गया था। इसी दौरान पानी में मौजूद एक मगरमच्छ ने अचानक उस पर हमला कर दिया और उसे खींच कर पानी में ले गए घटना के समय मौजूद एक साथी ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की।