राजगढ़: राजगढ़ में गजानंद शर्मा 43 डिग्री में तपती दोपहरी में परिंदों को पानी पिला रहे हैं, रोज सुबह 4 बजे से शुरू
Rajgarh, Churu | May 17, 2026 जब पारा 43 डिग्री पार कर रहा है और लोग ऐसी-कूलर छोड़कर बाहर निकलने से कतरा रहे हैं,वहीं राजगढ़ के गजानंद शर्मा बेजुबान पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए तपती दोपहरी में सड़कों पर नजर आ रहे हैं।शर्मा मिनी सचिवालय परिसर में परिंडे लगाकर पानी भरते दिखे।सामाजिक कार्यकर्ता गजानंद शर्मा ने बताया कि वे रोज सुबह 4 बजे पक्षियों हेतू पानी के बर्तन लेकर घर से निकलते है।