देवघर: पंडा धर्मरक्षिणी सभा द्वारा समाज बाड़ी में आयोजित सामूहिक उपनयन कार्यक्रम संपन्न
पंडा धर्मरक्षिणी सभा के द्वारा समाजवादी में सामूहिक उपनयन कार्यक्रम का आयोजन बुधवार शाम 4:00 बजे संपन्न हुआ जिसमें 10 बालकों का उपनयन सभा के द्वारा किया गया। मंगलवार को मंडप पूजन व काशा तेल का आयोजन किया गया था इस दौरान सभा के अध्यक्ष डॉ सुरेश भारद्वाज ने लोगों से अपील की आने वाले दिनों में समाज के लोग इस कार्य में सभा का सहयोग करें।