सिराथू: पत्रकार राघवेंद्र की हत्या से आक्रोशित पत्रकारों ने सैनी में निकाला कैंडल मार्च
कौशांबी के सिराथू सर्कल के पत्रकारों ने रविवार शाम सैनी चौराहा पर एक कैंडल मार्च निकाला है।सीतापुर के पत्रकार राघवेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।आक्रोशित पत्रकारों में पहले 2 मिनट का मौन रखा फिर हाथों में कैंडल लेकर सैनी चौराहा और आसपास गए हैं।इस मौके पर रवि वैश्य आबिद हुसैन उमेश मिश्रा अंकित मिश्रा रवि अग्रहरि समेत अन्य पत्रकार व पुलिस भी मौजूद रही।