नावकोठी के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र पर वार्षिकोत्सव स्पॉट मीट्स एवं बाल मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन संबंधित विद्यालय के हेडमास्टर के द्वारा किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य संगीत कविता एवं हस्तकला मिट्टी के खिलौने आदि बनाकर प्रस्तुति दी। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों में सेविकाओं ने बच्चों को पोषण स्वच्छता और शिक्षा के बारे में जानकारी दी।