नावकोठी थाना क्षेत्र के महेशवारा में सरस्वती पूजा के प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए मारपीट का नावकोठी थाना में कांड दर्ज कर लिया गया है। इस सिलसिले में महेशवारा के नवीन सिंह की पत्नी पम्मी देवी ने गांव के ही कुल 20 आदमी पर गाली गलौज करने रुपये छीनने आदि का आरोप लगाकर नामजद किया है।