आरा: भेल डुमरा गांव में मवेशी चुराते दो चोरों को रंगे हाथ पकड़ा गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया हिरासत में
Arrah, Bhojpur | Oct 24, 2025 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भेल डुमरा गांव में दो चोरों को रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनो को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया और जमकर पिटाई की गई। ग्रामीणों के सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम चोरों को ग्रामीणों के बंधक से छुड़ाई और पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गई।