जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में गुरुवार के शाम मूर्ति विसर्जन के दौरान आहर में डूबने से युवक समेत दो की मौत हो गई। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जानकारी के अनुसार मृतकों में गड़हनी थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी हरेराम सिंह का 18 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार एवं उसी गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी राजू यादव क