कुठला थाना अंतर्गत खड़ौला ग्राम पंचायत के शासकीय स्कूल में वर्ष 2008 से पेयजल और विद्युत की व्यवस्था नहीं है। जिसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। इस संबंध में आज बुधवार दोपहर 2 बजे चनेहटा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार चौबे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुँचे और मांग रखी।