गिरिडीह: मुंडाटांड में महिला पर जानलेवा हमला, मारपीट और छिनतई का आरोप; सदर अस्पताल में इलाज जारी।
जमुआ थाना क्षेत्र के मुंडाटांड गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को 2 बजे महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है घायल बसंती देवी ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि गुरुवार सुबह करीब 6 बजे खेत की ओर जाने के दौरान गांव के ही विश्वनाथ महतो, नकुल वर्मा, तारा देवी और मुनिया देवी ने घातक हथियारों से उन पर हमला कर दिया।