स्वास्थ्य सुविधाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम।
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने चांदनी बिहारपुर में नई एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लगभग ₹18 लाख की लागत से उपलब्ध इस सेवा से 28 ग्राम पंचायतों के 39 हजार से अधिक लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सहायता का लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ग्रामीण अंचलों तक बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए सतत कार्य कर रही है।
#SushasanSarkar #सुशासन_सरकार
#HealthcareForAll #Chhattisgarh