खुरई: मूढ़री में हाई टेंशन लाइन की ऊंचाई कम होने से खेतों में काम कर रहे किसानों को जान का खतरा, SDM को सौंपा ज्ञापन
Khurai, Sagar | Dec 4, 2025 गुरुवार शाम लगभग 4 बजे मूढ़री गांव के दर्जनों किसानों ने SDM को ज्ञापन सौंपा, ज्ञापन में उल्लेख है कि उनके खेतों से निकलने वाली हाई टेंशन लाइन बहुत नीची है,ट्रेक्टर से काम करते समय चपेट में आने से जान का खतरा बना रहता है,इसी लाइन की चपेट में आने से मार्च में एक किसान की मौत हो चुकी है,एक तार नहीं होने से सिंचाई नहीं हो पा रही है, अधिकारी बोले काम जारी है