खनियाधाना: मायापुर थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप; 2 माह की गर्भवती निकली पीड़िता, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार
मायापुर थाना सीमा में आने वाले गांव में निवास करने वाली एक10वीं क्लास की स्टूडेंट के गैंगरेप होने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने स्टूडेंट को इतना डरा दिया जब कि उसने 2 माह तक परिजनों के सामने मुंह नहीं खोला,लेकिन जब पीड़िता का पेट दर्द होने लगा और उसको अस्पताल में भर्ती किया जब सामने आया कि नाबालिग प्रेग्नेंट है और गैंगरेप हुआ है।