जमुआ: मिर्जागंज में युवाओं को फौज की तैयारी कराने वाले प्रशिक्षक ने सड़क पर उतरकर ट्रैफिक जाम हटाकर पेश की मिसाल।
Jamua, Giridih | Jul 5, 2026 जमुआ के मिर्जागंज से रविवार सुबह 7 बजे कुछ युवाओं की एक ऐसी प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जो यह साबित करती है कि देश सेवा केवल सीमा पर ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने कर्तव्य निभाने में भी होती है। फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओ ने ट्रैफिक जाम से मुख्य सड़क को निजात दिलाई।