जलालपुर: फर्जी एनकाउंटर के विरोध में जलालपुर में निकाली गई कैंडल मार्च , निष्पक्ष जांच की मांग
Jalalpur, Saran | Jun 20, 2026 आरा में भारत भूषण तिवारी की कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ में मौत के विरोध में शनिवार को शाम 7 बजे जलालपुर चौक से जलालपुर प्रखंड कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला गया। बड़ीसंख्या में ग्रामीणों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च किया और दिवंगत भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की