बालाघाट: जेल से रिहा हुए आप नेता मनोज पमनानी, झुग्गीवासियों के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान
आम आदमी पार्टी के प्रांतीय संयुक्त सचिव मनोज पमनानी रविवार को जेल से रिहा हो गए। आकाशवाणी के पास वर्षों से निवासरत झुग्गीवासियों के समर्थन में किए गए आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया गया था। रिहाई के बाद उन्होंने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने की बात कही। पमनानी ने कहा कि झुग्गीवासियों को बरसात से प