#मौसम_रेड_अलर्ट_एडवाइजरी
दिनांक 26 सितम्बर 2026 को भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट के दृष्टिगत जनपदवासियों एवं यात्रियों से अपील है कि—
🔴 आदि कैलाश एवं ओम पर्वत यात्रा पर 26 सितम्बर को ILP (Inner Line Paas) जारी नहीं किए जाएंगे।
🔴 यात्रा मार्ग में मौजूद श्रद्धालु सुरक्षित स्थान, बेस कैंप या होटल में ही रुके रहें।
🔴 भारी वर्षा, भूस्खलन एवं जलभराव की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें।
🔴 नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास जाने से बचें।
🔴 स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।