बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र के राघवपुर निवासी राम प्रकाश अपनी 25 वर्षीय पत्नी आरती देवी को बाइक पर सवार कर खागा कस्बे किसी काम से आ रहा था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के हरदो गांव के समीप पहुंचे तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे बाइक पर पीछे बैठी उसकी पत्नी आरती देवी रोड पर गिरकर गंभीर रू