मैहर: मैहर और इटहरा गांव के बीच ऑटो व बाइक की टक्कर में युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
मैहर। मैहर थाना क्षेत्र में सोमवार को ऑटो और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान इटहरा निवासी अनिल पटेल के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनिल पटेल अपनी बाइक से इटहरा से मैहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक ऑटो और उनकी बाइक के बीच टक्कर हो जाने से वह गंभीर रूप से घायल हुए हैं।