बिसौली विधानसभा के ग्राम ढोरनपुर में सड़क निर्माण की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को 3 बजे करीब वार्ता की। प्रदेश कांग्रेस कॉर्डिनेटर व पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन से बातचीत हुई, जिसमें सड़क को जनपदीय कार्ययोजना में शामिल किए जाने की जानकारी दी गई।