गोड्डा: समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की बैठक
Godda, Godda | Jun 11, 2026 समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में आगामी राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन एवं प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में 28 जून से प्रारंभ होने वाले तीन दिवसीय राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।