मुज़फ्फरनगर: खालापार थाना क्षेत्र में ट्रांसफार्मर बना आग का गोला, अफरा-तफरी के बीच फायर ब्रिगेड ने बुझाई लपटें
मुजफ्फरनगर के थाना खालापार क्षेत्र में खालापार कब्रिस्तान के बाहर रखे विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया।