अररिया: लहना कामत टोला में गोतनी से हुए घरेलू विवाद में एक महिला ने खाया किटनाशक, इलाज जारी
Araria, Araria | Oct 23, 2025 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के लहना कामत टोला वार्ड संख्या 06 में गोतनी से हुएं घरेलू विवाद में एक महिला ने किटनाशक दवाई खा ली, जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिसे परिजनों के द्वारा गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।