महोली: पिसावां में शादी के बाद दुल्हन को लेकर ससुराल जा रही कार खाई में पलटी, दूल्हा-दुल्हन सहित चार लोग हुए घायल
Maholi, Sitapur | Apr 21, 2026 सीतापुर जनपद के पिसावा इलाके में हरदोई में हुई शादी के बाद दुल्हन को लेकर महोली में ससुराल जा रही कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में जाकर पलट गई हादसे में दूल्हा दुल्हन सहित चार लोग जख्मी हो गए थे। सभी घायलों को उपचार के लिए महोली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था जहां से गंभीर अवस्था के चलते दूल्हा दुल्हन को सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा गया है।