मोतिहारी: जिले में 16 बीआरपी का किया गया विभिन्न प्रखंडों में तबादला
पूर्वी चंपारण मोतिहारी जिले में पीएम पोषण योजना के 16 प्रखंड साधन सेविओं(बीआरपी) का विभिन्न प्रखंडों में तबादला किया गया है.पुराने प्रखंड में 3 वर्ष पूरा होने व योजना के कार्य हित में जिला शिक्षा पदाधिकारी व डीपीओ पीएम पोषण योजना ने संयुक्त रूप से कार्यालय आदेश जारी किया है.डीईओं ने पत्र प्राप्ति के साथ निर्धारित प्रखंड में योगदान देने का निर्देश दिया है.