बुधवार 5:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार सशस्त्र सीमा बल 50 वी वाहिनी द्वारा महिलाओं को सिलाई कटाई के रोजगार पर प्रशिक्षण सहित अन्य प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत त्रिलोक पुर में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार से जोड़ना है जिससे उनका आर्थिक विकास हो सके।