दरभंगा: दरभंगा के नेहरू स्टेडियम में पुस्तक मेले का हुआ शुभारंभ, चार दिनों तक ज्ञान, साहित्य और संस्कृति का रहेगा महोत्सव
दरभंगा में गुरुवार को ज्ञान, साहित्य और संस्कृति के विराट उत्सव दरभंगा पुस्तक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। 18 से 21 जून तक चलने वाले इस चार दिवसीय पुस्तक मेले का उद्घाटन स्थानीय नेहरू स्टेडियम (पोलो फील्ड), लहेरियासराय में दीप प्रज्ज्वलित के साथ मुख्य अतिथि आयुक्त के सचिव सुशील कुमार मिश्रा ने किया। यह जानकारी गुरुवार की शाम 4.30 बजे प्रेस रिलीज जारी कर दी गई।