मंदसौर: सीतामऊ थाना क्षेत्र के 8 लेन हाईवे पर ट्रक-कार की भीषण टक्कर, चार मोबाइल कारोबारियों की मौत; दो गंभीर घायल
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र स्थित 8 लेन हाईवे पर कार और ट्रक की भीषण टक्कर में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में छह लोग सवार थे, जो मोबाइल व्यवसाय से जुड़े थे और खरीदारी के लिए आए थे, हादसे के बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया,जहां 26 जून दोपहर साढ़े 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया,