इस्माइलपुर: प्रसाद देने पर बेटा भड़का, मां की पिटाई की
परबत्ता थाना क्षेत्र के बहतरा गांव में एक बेटे ने नशे की हालत में अपनी मां को पीटकर घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि अयोध्या से लौटकर आई मां द्वारा प्रसाद देने को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी बेटे ने लाठी-डंडे से हमला कर मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल उमा देवी का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।