अमरोहा: अमरोहा जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता ने SIR के बारे में दी जानकारी, जिले के मतदाताओं से की अपील
Amroha, Amroha | Nov 21, 2025 अमरोहा जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा करते हुए जनपद के सभी पात्र मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए अभियान तेजी से संचालित किया जा रहा है।